993 रु बढाए वाणिज्यिक एलपीजी के दाम : कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी : अखिलेश

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इससे आम लोगों के लिए भोजन और भी महंगा हो जाएगा।
शुक्रवार को वाणिज्यिक एलपीजी के दाम में 993 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई, जो अब तक की सबसे तेज वृद्धि मानी जा रही है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कीमतों में इजाफा हुआ है। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में आई तेजी से जुड़ी है। नई दरों के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक सिलेंडर अब 3,071.5 रुपये में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 2,078.50 रुपये थी। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।