बढती महंगाई पर राहुल गांधी : एलपीजी के बाद अब बढ़ेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव के ठीक बाद देश में महंगाई ने बड़ा हमला बोला है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक ही दिन में 993 रुपये की रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और आतिशी समेत कई दिग्गज नेताओं ने इसे जनता के साथ विश्वासघात करार दिया है।
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान ही आगाह किया था कि मतदान खत्म होते ही महंगाई बढ़ेगी। राहुल ने बताया कि पिछले तीन महीनों में गैस के दाम 81 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। फरवरी से अब तक कुल 1,380 रुपये का इजाफा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि कमर्शियल गैस महंगी होने से ढाबों, होटलों और बेकरी का खाना महंगा होगा, जिससे आम आदमी की थाली पर सीधा असर पड़ेगा। राहुल ने आशंका जताई कि अगली श्स्ट्राइक पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर हो सकती है।