कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। तिर्वा विधानसभा (197) से चार बार के विधायक कैलाश सिंह राजपूत को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने की घोषणा के साथ ही जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर आज भाजपा जिला कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और माननीय कैलाश सिंह राजपूत जी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि कैलाश सिंह राजपूत को मंत्री पद मिलना उनकी मेहनत, समर्पण और क्षेत्र की जनता के प्रति उनके अटूट जुड़ाव का प्रतिफल है। शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय से कन्नौज के विकास को एक नई गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र दुबे, रामसेवक कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, विवेक पाठक, कुलदीप दोहरे, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, रजनी पाल, आलोक चतुर्वेदी, मंगलम पाण्डेय, समुद्र श्रीवास्तव, पवन पाल, अजित दोहरे, रजनीश कटियार समेत सम्मानित पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

