फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पिछड़े एवं दलित समाज को गधा और प्रधानमंत्री के संदर्भ में अशोक ने जाति सूचक टिप्पणी करने वालों की पहचान करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
इस बावत अधिकारी को संबोधित करके सौंप गए ज्ञापन में कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा सोशल मीडिया,मीडिया के माध्यम से पिछडे एवं दलित समाज को “गधा“ जैसे अपमान जनक शब्दो से सम्बोधित किया गया है, साथ ही प्रधानमंत्री जो स्वयं भी ओ०बी०सी० समाज से है के बारे में जातिसूचक एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, सम्मान एवं सामाजिक न्याय के मूल सिद्धान्तो के विरूद्ध है, बल्कि समाज में नफरत, वैमनष्यता और जातीय विद्वैष फैलाने का कार्य भी करती हैं। ऐसी बयानवाजी पर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। ज्ञापन पर आशुतोष कुमार, देवेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, संजीव कुमार,अमर जीत सिंह एडवोकेट समेत अनेक लोगों ने हस्ताक्षर किए ।
ज्ञापन देकर पिछड़े एवं दलित समाज के लिए गधा जैसे शब्द प्रयोग करने वालों पर कार्यवाही की मांग
