एसपी आरती सिंह ने किया बड़ा फेरबदल : 8 दरोगाओं के तबादले

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। एसपी आरती सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 8 दरोगाओं के तबादले किए हैं। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी रिट सेल बनाया गया है, जबकि निरीक्षक समर बहादुर यादव को रिट सेल से अपराध शाखा में भेजा गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक भूकेन्द्र सिंह को कमालगंज से शमशाबाद, उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से शमशाबाद तथा उप निरीक्षक धनीराम को पुलिस लाइन से कायमगंज में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में उप निरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक जहानगंज बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक सर्वेश कुमार को राजेपुर तथा उप निरीक्षक अजय कुमार को मेरापुर थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।