‘‘सीएमओ की जांच में लापरवाही उजागर हुई’’
लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। कानपुर में आईटीबीपी जवान की मां का इलाज के दौरान हाथ काटे जाने के मामले में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बड़ी कार्रवाई की है। अब पारस और कृष्णा अस्पताल प्रबंधन पर गाज गिरना तय है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने भी अपना सख्त रुख अपनाया है। आईटीबीपी के जवान विकास सिंह की मां का इलाज के दौरान हाथ काटने के मामले में सीएमओ की दूसरी जांच रिपोर्ट में पारस अस्पताल और कृष्णा अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही मिली। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने रिपोर्ट के आधार पर रेल बाजार थाने में दोनों अस्पताल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
आईटीबीपी जवान की मां का हाथ काटने का मामला : पारस और कृष्णा हॉस्पिटल के प्रबंधन पर मुकदमें का आदेश

