लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । चुनाव आयोग के निर्देश के बाद शासन ने एक जिले में तीन साल से तैनात अधिकारियों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। रविवार की शाम 55 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया। विकास प्राधिकरण, मंडलायुक्त कार्यालय, नगर निकाय, राजस्व प्रशासन समेत कई विभागों में तैनात पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
पीसीएस अधिकारी अमरपाल सिंह को अपर आयुक्त सहारनपुर, विवेक कुमार मिश्रा को सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण, सुशील प्रताप सिंह को सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, अतुल कुमार को सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ वेद प्रकाश मिश्रा को एडीएम हापुड़, बृजेश कुमार सिंह को ओएसडी नोएडा, पंकज कुमार को अपर आयुक्त चित्रकूट धाम, आलोक कुमार वर्मा को सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण और विनय कुमार सिंह-2 को सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। पीसीएस अधिकारी क्रांति शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (नोएडा), ज्ञान चंद्र गुप्ता को संयुक्त सीईओ अयोध्या तीर्थ विकास परिषद बनाया गया है। वहीं जयजीत कौर होरा को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय तथा अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रमेश यादव को अपर आयुक्त मेरठ मंडल, ज्योति सिंह को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल और विवेक कुमार यादव को अपर आयुक्त आगरा मंडल तैनात किया गया है। सुशील कुमार गोंड को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। नगर निकायों में भी कई अहम नियुक्तियां की गई हैं। माया शंकर यादव को अपर नगर आयुक्त मेरठ, अविनाश त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, रामकुमार को सहायक नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी और आरती को सहायक नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद बनाया गया है। इसके अलावा कई उपजिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में नई तैनाती दी गई है।
चुनाव से पहले यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: देर रात 55 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
