बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव अनुजा सिंह ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एलएलबी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये 01 माह (जून 2026) का प्रोजेक्ट वर्क आयोजित किया जा रहा है।
कौन कर सकता है आवेदन
क्लस्टर जिलों के किसी भी मान्यता प्राप्त लॉ यूनिवर्सिटी या लॉ कॉलेज से 5 वर्षीय कोर्स या 3 वर्षीय एलएलबी कर रहे छात्र-छात्राये इस कार्यक्रम में भाग ले सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 04 जून तक सायं 05:00 अपना आवेदन पत्र ई-मेल dlsakannauj@gmail.com रजिस्टर्ड डाक तथा व्यक्तिगत रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के कार्यालय में जमा कर सकते है। यह इंटरर्नशिप कार्यक्रम लॉ छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने और कानूनी प्रक्रिया समझने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

