फर्रूखाबाद के पुरातत्वविद डॉ. राम कृष्ण राजपूत बैंकॉक और नोमपेन्ह में होंगे सम्मानित

फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुरातत्वविद, इतिहासवेत्ता और यश भारती से सम्मानित डॉ. राम कृष्ण राजपूत 03 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक, थाईलैंड और नोमपेन्ह, कंबोडिया की यात्रा पर जा रहे हैं।
इस सम्मेलन में उन्हें ‘बैंक ऑफ बोडिया’ और ‘थाईलैंड में सुभाष चंद्र बोस सम्मान’ तथा ‘राजा नोरोडोम सिहानोक सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। सम्मेलन के सभी प्रतिभागियों में वे सबसे वयोवृद्ध, सर्वाधिक योग्यता धारक और सर्वाधिक सम्मान प्राप्त विद्वान होंगे। हिंदुस्तानी अकादमी सम्मान, डी.लिट्. उपाधि धारक, राष्ट्रीय अभिलेखागार दिल्ली के महानिदेशक द्वारा पुरस्कृत डॉ. राजपूत को अब तक देश-विदेश के सैकड़ों सम्मान धनराशि सहित प्राप्त हो चुके हैं। वे दुर्लभतम संग्रहालय के स्वामी और अनेक भाषाओं की पांडुलिपियों के संग्रहकर्ता भी हैं।
इस अवसर पर उनकी 3 नव प्रकाशित पुस्तकों ‘फतेहगढ़नामा’, ‘फर्रुखाबाद के ख्याल-लागनी गायक’ और ‘इंडोनेशिया मलेशिया की यात्राएँ’ का भी विमोचन किया जाएगा। 25 वर्षों तक फर्रुखाबाद महोत्सव को जन-जन तक पहुँचाने वाले डॉ. राजपूत 68 पुस्तकों के लेखक हैं। सम्मान प्राप्त कर वापसी पर वे सुधीजनों, बुद्धिजीवियों और मीडिया कर्मियों से भेंट करेंगे।