कन्नौज: सिद्धदोष बंदियों के विधिक अधिकारों का न हो हनन: अनुजा

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुजा सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कारागार में निरूद्ध सिद्धदोष बंदियों से उनके प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। सचिव द्वारा चिन्हित सिद्धदोष बंदियों की अपीलें सर्वोच्च न्यायालय में योजित करने हेतु कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में बैरकों, पाकशाला में निरंतर स्वच्छता बनायें रखने पर जोर दिया गया। सचिव द्वारा कारागार पराविधिक स्वंय सेवक को विचाराधीन व सिद्धदोष बंदियों के अधिकारों के पैरवी करने हेतु सम्बन्धित से समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्राधिकरण द्वारा पराविधिक स्वयं सेवक के पद हेतु आवेदन आहुत किये गये है जिसकी अंतिम तिथि 30 जून है। इच्छुक आवेदक अंतिम तिथि से पूर्व कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज में आवेदन कर सकते है।