कन्नौज: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केन्द्रों का डीआईजी ने किया निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )।  आज पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र हरीश चन्दर द्वारा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ जनपद के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 08 से 10 जून तक आयोजित होने वाली उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया एवं परीक्षा को पूर्ण शुचिता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।