फतेहगढ़।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौधे पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर “हरित फतेहगढ़, स्वच्छ फतेहगढ़” का नारा भी दिया गया।
जनपद पुलिस ने इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और आम जनमानस से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

