नई दिल्ली।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। पटना के चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के दौरान फायरिंग मामले में पटना की जिला अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह फैसला उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें अदालत ने अगली सुनवाई 20 जून के लिए तय की है। अदालत के इस फैसले के बाद देश भर में उत्साह है।
खान सर की कोचिंग के बाहर 2 जून को कथित फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने खान सर को आरोपी बनाया। घटना के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब अदालत के आदेश के बाद फिलहाल उन्हें राहत मिल गई है।
खान सर की गिरफ्तारी पर रोक : देश में खुशी की लहर