कन्नौज: सौरिख और आसपास क्षेत्र में चला औषधि निरीक्षण अभियान 

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। औषधि निरीक्षक डॉ. परमेश कुमार द्विवेदी द्वारा सौरिख एवम आसपास के क्षेत्र मै सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

जनपद में औषधियों की गुणवत्ता एवं नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डॉ. द्विवेदी द्वारा चलाये गए इस् निरीक्षण अभियान अभियान के दौरान विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित संचालकों को दिए गए। इसी क्रम में रामा मेडिकल स्टोर सौरिख का औचक निरीक्षण किया गया, जहां फार्मेसिस्ट उपस्थित नहीं मिला। इस संबंध में प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर को चेतवानी देते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्रय और विक्रय से संबंधित बिल नहीं दिखा पाये जिस पर सख्त चेतवानी डेकर बिल प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया इस दौरान 3 दवाओ के नमुन सील कर जांच.और विश्लेषन हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेज जा रहे हैं l औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि यदि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को समय रहते दूर नहीं किया गया, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं मानक दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।