लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती का निधन हो गया है। बसपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शोक प्रकट किया। मायावती अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गयी हैं। जानकारी के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो की मां की उम्र 92 वर्ष थी। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। 13 नवंबर को हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया।
मां के निधन की जानकारी होने के बाद मायावती दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। मायावती के दिल्ली पहुंचने और बाकी परिजनों के इकट्ठा होने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल ही मायावती के पिता प्रभूदयाल का भी निधन हो गया था। उनकी उम्र 95 वर्ष थी। बसपा की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि मायावती की मां बहुत ही मिलनसार थीं। अपने सभी बच्चों को उन्होंने मेहनत के साथ आगे बढ़ाया। अपने अंतिम समय में भी वह परिवार के साथ रहीं।
