फर्रुखाबाद (आवाज न्यूज़ ब्यूरो): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस शहर के लाल दरवाजा स्थित फब्बारे के पास उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शशांक सक्सेना सहित सपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने केक काटकर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “अखिलेश यादव ज़िंदाबाद” के नारे लगाए।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने तथा उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं पार्टी की एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।
शशांक सक्सेना ने अन्य सपा नेताओं के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिवस, 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

