बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो) आज पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार द्वारा निरीक्षक राम अवतार के निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति होने के उपलक्ष्य में उनके कंधों पर पदोन्नति के स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने राम अवतार को पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करते हुए जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

