अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पर्यावरण प्रेमी माननीय अखिलेश यादव जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा हथियापुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला महासचिव श्री मन्दीप यादव एडवोकेट के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनका संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल यादव एडवोकेट, छात्र सभा जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार, शकील अहमद खान, युसूफ खान, विमलेश शर्मा, विनोद यादव, अतिन पाल, नागेंद्र सिंह यादव, विजय सिंह पाल, अंशुल यादव, संदीप पाल, अभय यादव, इदरीश खान, प्रधान लतीफ खान, अजीम खान सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।