कन्नौज: पहली बार आये भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह का भव्य स्वागत

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह के कन्नौज आगमन पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित फगुहा कट पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया तथा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी के सामूहिक प्रयासों से पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।

स्वागत कार्यक्रम में आनंद सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी , रामसेवक कठेरिया, श्यामू राजपूत, भूपेंद्र शाक्य, रामबाबू कटियार, संध्या शर्मा, अभिमन्यु सिंह, मिथलेश बाथम, दीपशिखा पाल, राज भदौरिया, राघव तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।