सोनम वांगचुक का संदेश

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। दिल्ली स्थिति सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं पर जवाबदेही तय करने का भरोसा देती है या विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद संसद में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने का आश्वासन देते हैं, तो वह अपने अनशन को समाप्त करने पर विचार करेंगे। साथ ही उन्होंने अपनी चिकित्सकीय स्थिति और अस्पताल में रहने को लेकर भी चिंता व्यक्त की। मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों और प्रदर्शन को लेकर सरकार तथा विपक्ष का अगला रुख क्या रहता है।