फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। बसपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नगेन्द्र पाल सिंह जाटव ने की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल, विधानसभा, सेक्टर व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ समितियों के गठन, आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी सहित कई वरिष्ठ बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाए। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की मजबूती और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया गया।
फर्रूखाबाद में बसपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, 2027 मिशन को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर
