राज्यमंत्री असीम अरुण के नेतृत्व में निकली यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा’ का गुरुवार को कन्नौज आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व समाज कल्याण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) एवं कन्नौज सदर विधायक श्री असीम अरुण ने किया। यात्रा का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाकर सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
इन रूटों से निकली यात्रा
यात्रा का शुभारंभ उदेतापुर क्रॉसिंग से हुआ। इसके बाद यात्रा मंडी समिति, खुशी होटल, काली दुर्गा मंदिर मोड़, तिर्वा क्रॉसिंग, मकरन्दनगर, मोरध्वज बिल्डिंग, सीएचसी विनोद दीक्षित, इजी मार्ट, जेपी कॉलेज मोड़, नगर पालिका और ग्वाल मैदान जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। यात्रा का समापन कोतवाली के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।
‘संत रविदास के आदर्शों पर चलकर बनेगा समृद्ध समाज’
राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व भव्यता और व्यापकता के साथ मनाई जा रही है। उनका संदेश “ऐसा चाहूं राज में, मिले सबन को अन्न” सामाजिक न्याय, समान अवसर और समृद्ध समाज की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और संगठन इसी भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक संपन्नता और सामाजिक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
कन्नौज में सफल आयोजन के बाद प्रदेश के विभिन्न मंडलों में भी यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा वीर सिंह भदौरिया, आलोक दीक्षित, रामसेवक कटेरिया, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, विवेक पाठक, रामजीवन राजपूत, रेखा दोहरे, मंगेश दोहरे, अभिमन्यु ठाकुर, अनिल दोहरे, कुलदीप दोहरे, जैकी, राणा, अवधेश राठौर, देवाश, शोभित, राहुल, अतुल सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।राज्यमंत्री असीम अरुण के नेतृत्व में निकली यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा’ का गुरुवार को कन्नौज आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व समाज कल्याण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) एवं कन्नौज सदर विधायक श्री असीम अरुण ने किया। यात्रा का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाकर सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
इन रूटों से निकली यात्रा
यात्रा का शुभारंभ उदेतापुर क्रॉसिंग से हुआ। इसके बाद यात्रा मंडी समिति, खुशी होटल, काली दुर्गा मंदिर मोड़, तिर्वा क्रॉसिंग, मकरन्दनगर, मोरध्वज बिल्डिंग, सीएचसी विनोद दीक्षित, इजी मार्ट, जेपी कॉलेज मोड़, नगर पालिका और ग्वाल मैदान जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। यात्रा का समापन कोतवाली के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।
‘संत रविदास के आदर्शों पर चलकर बनेगा समृद्ध समाज’
राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व भव्यता और व्यापकता के साथ मनाई जा रही है। उनका संदेश “ऐसा चाहूं राज में, मिले सबन को अन्न” सामाजिक न्याय, समान अवसर और समृद्ध समाज की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और संगठन इसी भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक संपन्नता और सामाजिक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
कन्नौज में सफल आयोजन के बाद प्रदेश के विभिन्न मंडलों में भी यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा वीर सिंह भदौरिया, आलोक दीक्षित, रामसेवक कटेरिया, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, विवेक पाठक, रामजीवन राजपूत, रेखा दोहरे, मंगेश दोहरे, अभिमन्यु ठाकुर, अनिल दोहरे, कुलदीप दोहरे, जैकी, राणा, अवधेश राठौर, देवाश, शोभित, राहुल, अतुल सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

