जनेश्वर मिश्र के सिद्धांतों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करें कार्यकर्ता

‘‘महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के आवास पर मनाई गई जनेश्वर मिश्र की जयंती: दी श्रद्धांजलि’’
फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)।
समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की ओर से “छोटे लोहिया” के नाम से प्रसिद्ध पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनेश्वर मिश्र के सिद्धांतों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी अधिवक्ता ऋषि अवस्थी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में ओम प्रकाश शर्मा, खुर्शीद खां, अमन भारद्वाज, वीना शर्मा, टीटू यादव, हरिओम सक्सेना और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।