नवाबगंज पुलिस की बडी कार्यवाही : चोरी का ट्रैक्टर-रोटावेटर बरामद, एक गिरफ्तार

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। नवाबगंज थाना पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चोरी के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को चोरी किए गए ट्रैक्टर और रोटावेटर समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अक्षय कुमार पुत्र श्याम स्वरूप, निवासी ग्राम घुमइया रसूलपुर, थाना नवाबगंज है। मामले में शिकायतकर्ता नें 15 जुलाई 2026 को नवाबगंज थाने में ट्रैक्टर व रोटावेटर चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने वांछित आरोपी अक्षय कुमार को चोरी किए गए ट्रैक्टर व रोटावेटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए सफाई न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज किया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में सर्विलांस व एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सयात कुमार, थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक जगराम सिंह तथा हेड कांस्टेबल नयादलाल शामिल रहे।