कन्नौज: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित फ़गुहा कट, कन्नौज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों, किसानों से जुड़े विषयों तथा किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर उत्साह व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रियता एवं जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें किसानों के हित एवं उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामू राजपूत, अजय वर्मा, पुच्ची ठाकुर, रामबाबू कटियार, रामानंद पटेल, दिलीप मिश्रा, मिथिलेश बाथम, दिलीप पाण्डेय, आकाश गुप्ता, रचित त्रिवेदी, राघव तिवारी, अमित ठाकुर, अभिषेक पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी समेत पदाधिकारी, किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।