दो बाइकों की आमने सामने की भीषण भिड़न्त में एक बाइक सवार गम्भीर रूपसे घायल,दूसरा मौके से भाग निकला

महेश वर्मा
फर्रूखावाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)।  शमसाबाद थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने भीषण भिड़न्त होने से एक बाइक सवार गम्भीर रूपसे घायल हो गया और एक बाइक सवार मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगो ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल वाइकसवार को अपनी पुलिस जीप पर लादकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0अलीम अंसारी ने घायल बाइक सवार की हालत चिन्ता जनक देखकर लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है।
शमसाबाद कस्बा के मोहल्ला दलमीर खाँ निवासी राधेश्याम राजपूत का युवा पुत्र संजय राजपूत (45 वर्ष) ढाई घाट से वापस रविवार की शाम को घर वापस लौट रहा था। तभी शमसाबाद बाजार की ओर से आ रहे अज्ञात बाइक सवार की लक्ष्मी दूध डेयरी के निकट दोनो बाइकों में जोरदार भिडन्त हो गयी जिसमें संजय राजपूत बाइक से उछलकर सड़क के किनारे बनी नाली में जा गिरा, जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। दूसरा अज्ञात बाइक सवार मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस एवं परिजनों को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सचिन चौधरी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये तभी परिजन भी वहाँ पहुँच गये। थानाध्यक्ष ने घायल बाइक सवार को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया। हालत गम्भीर देखकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 अलीम अंसारी ने लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया । समाचार लिखे जाने तक बाइक सवार की हालत चिंताजनक बनी हुई है।