भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को दी मंजूरी

चडीगढ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक चंडीगढ़ में भगवंत मान मंत्रिमंडल ने 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दे दी है। पंजाब के बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। मंत्रिमंडल ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट (तीन महीने के सरकार के खर्चों का बजट) लेने का फैसला किया है। बजट जून महीने में पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा पुलिस में दस हजार नौकरियां निकलेंगी। वहीं 15 हजार नौकरियां बाकी अलग-अलग विभागों में आएंगी। एक महीने में नौकरियां निकलेंगी। मालूम हो कि भगवंत मान ने पंजाब के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। पहली ही कैबिनेट में भगवंत मान ने युवाओं से अपना वादा पूरा किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को शामिल किया गया। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब भवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली। हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, डॉ विजय सिंगला, लाल चंद, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा, हरजोत सिंह बैंस और डॉ बलजीत कौर को शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 पद हैं।

Check Also

कन्नौज : कन्जयूमर एप और नेवर पेड उपभोक्ताओं के बारे में सिखा गए बिजली विभाग के ओएसडी

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार  उनके विशेष कार्याधिकारी डॉ. रामचन्द्र शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *