कन्नौज: जनपद को मिले 26 नवचयनित प्राविधिक सहायक

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)।  जनपद कन्नौज को 26 नवचयनित प्राविधिक सहायक प्राप्त हुए हैं। आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नवचयनित 3446 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए है, जिसमें से 26 नवचयनित  प्राविधिक सहायकों जनपद को प्राप्त हुए है। 

26 नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों कृषि के प्राप्त हो जाने से कृषि विभाग के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। इनकी तैनाती से किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी को प्रभावी ढंग से पहुंचाने, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कृषि संबंधी कार्यों के अनुश्रवण में सुविधा होगी।

उप निदेशक कृषि संतोष कुमार ने बताया है कि नवचयनित प्राविधिक सहायकों के मिलने से ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग की योजनाओं की पहुंच और मजबूत होगी तथा किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी।