उत्साह और सद्भाव से मनाएंगे रक्षाबंधन पर्व: डीएम

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी समर्पण का पवित्र पर्व है। यह पर्व पारिवारिक रिश्तों की मजबूती के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में निहित प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना को भी प्रबल करता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें अपने रिश्तों के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को और मजबूत करता है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि रक्षाबंधन पर्व को प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा समाज में आपसी एकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित करें।