अच्छी खबर: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल में होगी करीब आठ फीसदी की कमी

लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। यूपी के बिजली उपभोक्ताओंके बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पाेरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं को करीब 604 करोड़ का फायदा होगा। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि सितंबर माह के लिए ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) में 7.93 प्रतिशत की कमी का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले जुलाई माह में उपभोक्ताओं को 4.43 प्रतिशत और अगस्त माह में 2.92 प्रतिशत की कमी मिली थी। विद्युत नियामक आयोग द्वारा एफपीपीएएस की गणना को लेकर दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बाद अब यह सुनिश्चित होना चाहिए कि केवल संबंधित अवधि की वास्तविक विद्युत क्रय लागत एवं अनुमन्य ट्रांसमिशन शुल्क के आधार पर ही समायोजन किया जाए।