एसपी आरती सिंह ने इंस्पेक्टर विजय सिंह को दी फतेहगढ़ कोतवाली की जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)।  जिले की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को निरीक्षक विजय सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। एसपी आरती सिंह द्वारा किए गए इस स्थानांतरण के तहत निरीक्षक विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में लगातार कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया जा रहा है।