बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी दिनांक 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने उद्देश्य से अपर जिला जज -प्रथम रवीन्द्र कुमार द्विवेदी नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में आज जनपद न्यायालय के मीटिंग हॉल में प्री-ट्रायल बैठक आयोजन किया गया है। आयोजित बैठक में
अनुजा सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं पौमेला श्रीवास्तवा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नोडल अधिकारी प्रशासनिक विभाग अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, विद्युत विभाग से अधिशाषी अभियन्ता एवं प्रशानिक अधिकारी, एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपर जिला जज प्रथम प्रभारी नोडल अधिकारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा बैठक में उपस्थित समी अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु विचार विमर्श किया गया तथा बैठक में प्रशासन की तरफ से उपस्थित नोडल अधिकारी विजय कुमार मिश्र द्वारा प्रस्तावित कुल 1,46,205 वादों की अद्यतन सूची-प्रस्तुत की गयी जिसका अवलोकन उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त प्रशानिक-अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशितः किया गया।
