बस से लेकर निकले थे, उन्नाव से हरदोई सप्लाई करने जा रहे थे
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । पुलिस ने रोडवेज बस से सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए की सप्लाई करने जा रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात जीटी रोड पर तिर्वा क्रॉसिंग के पास बस रुकवाकर चेकिंग की। तलाशी के दौरान चारों युवकों के पास से 440 ग्राम प्रतिबंधित सिंथेटिक ड्रग बरामद हुई। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई है।
पुलिस के मुताबिक, चारों युवक हरदोई जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें यह ड्रग उन्नाव के रहने वाले ललित नाम के युवक से मिली थी। चारों रोडवेज बस से इसकी सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि बस में ही ड्रग का सौदा किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही चारों पकड़ लिए गए।
