कन्नौज: नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री  आनंद कुमार सिंह जी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  नरेंद्र सिंह राजपूत का भाजपा जिला कार्यालय कन्नौज पर जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया जी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री आनंद कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत एवं जिला अध्यक्ष  वीर सिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

क्षेत्रीय महामंत्री आनंद कुमार सिंह  एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने नवीन दायित्व के लिए प्रदेश संगठन एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो विश्वास और जिम्मेदारी प्रदान की गई है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान की जाएगी।

जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि कन्नौज का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करता रहेगा। उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा किए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के मार्गदर्शन में भाजपा कन्नौज निरंतर नए आयाम स्थापित करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण देखते ही बन रहा था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संगठन की विचारधारा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान शैलेंद्र द्विवेदी, अशोक सिंह, प्राची गुप्ता, सौरभ गुप्ता, प्रिया शाक्य, आशु मिश्रा, राजन अवस्थी, व्योम शुक्ला, कुलदीप दोहरे, ईटेंद्र राजपूत, राजेश राजपूत, अरुणा शाक्य, राजीव ठाकुर, अजय वर्मा, विराट मिश्रा समेत सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।