बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा प्रदेश सचिव बंटी शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया साथ ही बंटी शर्मा ने कहा कि 2027 में शर्मा समाज बढ़ चढ़ कर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगा ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव एवं पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, श्रम और निर्माण के प्रतीक हैं। समाज के विकास में श्रमिकों, कारीगरों और तकनीकी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।
विश्वकर्मा जयंती हमें मेहनत, हुनर और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। देश की प्रगति में शिल्पकारों और कामगारों की भूमिका बेहद अहम है।
वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी “बऊअन ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने निर्माण और रचनात्मकता का संदेश दिया। समाजवादी विचारधारा हमेशा श्रम करने वाले लोगों के सम्मान और उनके अधिकारों की पक्षधर रही है।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन एवं सपा नेता यश कुमार दोहरे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामसेवक बाथम, छात्रसभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा एवं सपा नेत्री शाशिमा सिंह दोहरे ने कहा कि विश्वकर्मा समाज सहित सभी कामगार वर्गों के योगदान को सम्मान मिलना चाहिए। युवाओं को भगवान विश्वकर्मा के कर्म, कौशल और समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर सपा नेताओं ने आए हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, भाईचारे और श्रम के सम्मान का संदेश जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,प्रांशु शर्मा, राहुल शर्मा, नाज़िम खान, सत्येंद्र शर्मा, नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, आनंद बाबू, राजू यादव, अमन खान, मुकीम खान, यशवीर भदोरिया, संजय कटियार, विनोद यादव, आशीष यादव, कुलदीप यादव, दीपक यादव नेता, सभासद नावेद हुसैन, संदीप शर्मा, राजा शर्मा, राहुल शर्मा,बी पी यादव, आसिफ सिद्दीकी,अजय कश्यप, सुधीर कश्यप,विवेक पाल,कुसुम यादव,अनुराधा यादव,सलीम खान,अतुल यादव, रिज़बान खान,अनिरुद्ध यादव, अतीक खान, अमादीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।
