फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जागरूकता अभियान हेतु फर्रूखाबाद के प्रभारी नामित किए गए फतेहपुर जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद इन दिनों फर्रूखाबाद प्रवास पर हैं और गांव-गांव पीडीए जन पंचायतों का आयोजन कर निषाद, कश्यप, मल्लाह समाज के लोगों से जन संपर्क कर रहे हैं। नवादा पहाड़पुर, हरकमपुर, अलावलपुर, नगला बाग, नगला स्वामी में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन किया गया।
इस दौरान दलजीत निषाद ने कहा कि जब फूलन देवी को समाज में कोई स्वीकार करने बाला नहीं था तब नेताजी ने उनके सारे मुकदमें वापस लेकर उन्हें मिर्जापुर/भदोही से लोकसभा पहुंचाया और उन्हें मुख्यधारा में स्थापित किया था। हमारे समाज की एक पीड़ित और उपेक्षित बेटी को जिस तरह समाज में सम्मान जनक स्थिति में खड़ा कर दिया था उनके उस एहसान का बदला हमारा निषाद समाज 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर चुकाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व प्रत्याशी अमृतपुर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, इलियास मंसूरी, नरेंद्र सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह भोला यादव, प्रशांत सिंह राठौर, मनोज यादव, अजब सिंह शाक्य, पवन कुमार गौतम, आदि ने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर ओम प्रकाश बाथम, अवनीश दुबे, महेश अहिरवार, हरगोविंद सिंह यादव पिंटू, नरेंद्र दिवाकर, दीपक श्रीवास्तव, हरीराम बाथम, ओमप्रकाश बाथम, तुलसीराम शाक्य, धनीराम कश्यप, लाल सिंह कश्यप, मानसिंह बाथम, विजय सिंह वर्मा, विनय यादव आदि सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
फूलन देवीजी के ऊपर बकाया ऋण 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर चुकाएगा हमारा समाज: दलजीत निषाद
