बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । आज पीएसएम कॉलेज कन्नौज में समाजवादी छात्रसभा द्वारा भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा योगेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर एवं छात्रहितों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्री शर्मा जी ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में अंशुल गौतम अमित यादव अजय यादव अर्चना मिश्रा अनुराधा यादव दीपक नेता काशिव खान अनुज यादव विवेक पाल शिव मोहन प्रांशु यादव आकाश यादव
उपस्थित रहे।
