बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश विनीत कुशवाहा के निर्देशानुसार आज सोने श्री बालिका महाविद्यालय तिर्वा में समाजवादी छात्रसभा कन्नौज द्वारा भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा कन्नौज योगेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर एवं छात्रहितों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्री योगेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अभियान में अमन खान, अनुराधा यादव
भोला यादव, जिला उपाध्यक्ष अर्पित यादव,
अंकित कुमार, आलीशान खान, प्रांशु यादव
आदिल खान आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
