जंतर-मंतर से उठेगी नई चेतना की आवाज? अखिलेश बोले- जनता को रोकना भाजपा की बड़ी भूल

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि जनता की आवाज को ताकत के बल पर दबाने की कोशिश सरकार की बड़ी भूल साबित होगी। यादव ने‘ एक्स पर किया, किसी के रोकने से नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा। उन्होंने कहा कि देश की युवा ऊर्जा उनके साथ है। भाजपा सरकार अगर यह समझ रही है कि वह ताकत के बल पर जनता को रोक लेगी, तो यह उसकी और भी बड़ी भूल साबित होगी। अखिलेश ने कहा कि‘जंतर-मंतर अब केवल एक जगह का नाम नहीं, बल्कि नई चेतना और जागरण का प्रतीक बन गया है।
सपा सुप्रीमो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने आंदोलनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा। अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट के अंत में एक कविता भी साझा की, जिसमें उन्होंने बादशाहों के अहंकार और जनता के संघर्ष का उल्लेख करते हुए लिखा कि इतिहास में सत्ता के दंभ को चुनौती देने वालों की भूमिका हमेशा याद रखी जाती है। गौरतलब है कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोटर् पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। सीजेपी ने अभिजीत दीपके का एक पहले से रिकॉडर् किया गया वीडियो जारी किया है। इसमें दीपके कहते हैं- अगर हमें हिरासत में ले लिया तो हमारे बाद इस आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे।