‘‘प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन’’
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन कलक्टरेट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट में पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई। गत दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों,युवाओं एंव विपक्षी पार्टियों ने जनांदोलन किया था जिसमें पुलिस ने दमन चक्र चलाया। पत्रकार उन समाचारों की कवरेज के लिए फील्ड में थे, पुलिस ने पत्रकारों को दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटा जिसकी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन कड़े शब्दों में निंदा करता है और पुलिस की ज्यादतियों की जांच कराकर कड़ी कार्यवाही की मांग करता है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल गौड़,राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा,कोषाध्यक्ष दीपकतिवारी,कार्यकारिणी सदस्य विनय सक्सेना,ताहिर खा बज्जू,जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा,महामंत्री इरशाद अली,विजय सिंह वर्मा, ज्ञानचंद्र राजपूत, अमृतपुर अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव,अनुज कुमार,श्यामवीर आदि कई पत्रकार मौजूद रहे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट में पत्रकारों के उत्पीड़न का कड़ा विरोध
