फर्रुखाबाद में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जोरदार स्वागत: विजय यादव से की जिले की सियासत पर चर्चा

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का फर्रुखाबाद आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों के चलते वह निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कमालगंज में वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल और सिराजुल अफाक मुन्ना से मुलाकात की। इसके बाद याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में पूर्व जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव के रखा स्थित आवास पर पंहुचे और परिजनों से भेट की। व्यापार मंडल संरक्षक अजय यादव ने भी उनका स्वागत किया। उन्होने विजय यादव से जिले की सियासत पर चर्चा भी की। वह जेएनवी रोड स्थित पूर्व प्राचार्य रविंद्र यादव के आवास पर भी पंहुचे। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह यादव ने उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया का चित्र भेंट किया। श्यामलाल पाल पूर्व सपा नेता उदय भान पाल की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। वहीं, सिरौली में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र यादव ने अपने कोल्ड स्टोरेज पर राजेंद्र सिंह यादव, सतेन्द्र सिंह यादव आदि ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत और सम्मान के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। उन्होने आगामी विधान सभा चुनाव कों देखते हुए कार्यकर्ताओं कों साइकिल की रफ्तार तेज करने का मंत्र दिया।