अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकने आए थे मुकेश पाल
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल को अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर सपा नेत्री ने पीट दिया। थप्पड़ मारते हुए सड़क पर गिराया। बोली तेरी औकात नहीं है उनका पुतला फूंकने की दो कौड़ी का इंसान हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान कर रहा है। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई।
मुकेश पाल देशबंधु ने शनिवार सुबह 11:30 बजे मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने का कार्यक्रम तय किया था। वह करीब 11:35 बजे मकरंदनगर तिराहे पर पहुंचे। वहां पहले से पुलिसकर्मी तैनात थे और सपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
आरोप है कि मुकेश पाल के कार से उतरकर पुलिसकर्मियों के पास पहुंचते ही सपा नेत्री शशिमा सिंह समेत करीब 12 से 15 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मुकेश पाल के मुताबिक, उन्हें थप्पड़ मारे गए और सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया।
अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे मुकेश पाल देशबंधु सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे ने मुकेश पाल देशबंधु को थप्पड़ मारे। सपाईयों ने उसे लात-घूंसे मारते हुए सड़क पर गिरा दिया। पुलिस ने उसे सपाईयों के चंगुल से बचाया तो वह खड़े होते ही अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। तभी शशिमा दोहरे उसे मारने के लिए फिर दौड़ी और बोली कि बोल- क्या बोल रहा। मेरे नेता के खिलाफ कुछ भी बोलेगा। कहां है तेरी सुरक्षा।
अकेले ही छाती चौड़ी कर के चला आया। सपा नेता भानू गुप्ता ने बोला कि तेरी औकात क्या है जो तू मेरे राष्ट्रीय नेता के खिलाफ कुछ भी बोलेगा और पुतला फूंकेगा। जवाब देते हुए मुकेश पाल ने कहा कि ये जो मुझ पर हमला हुआ, इसका खामियाजा 2029 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव को भुगतना पड़ेगा।
घटना के दौरान महिला एसआई रक्षा सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने मुकेश पाल को बचाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान उनसे भी कन्नौज में हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल को अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर सपा नेत्री ने पीट दिया। थप्पड़ मारते हुए सड़क पर गिराया। बोली तेरी औकात नहीं है उनका पुतला फूंकने की दो कौड़ी का इंसान हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान कर रहा है। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई।
मुकेश पाल देशबंधु ने शनिवार सुबह 11:30 बजे मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने का कार्यक्रम तय किया था। वह करीब 11:35 बजे मकरंदनगर तिराहे पर पहुंचे। वहां पहले से पुलिसकर्मी तैनात थे और सपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। आज की घटना के बाद पुलिस मुकेश को अपनी सुरक्षा मे कोतवाली ले आयी जहाँ से उन्हें घर भेज दिया गया। घर पहुँचते ही मुकेश फेसबुक पर लाइव हुए और अखिलेश यादव तथा उनकी पार्टी को चुनौती देते हुए उनपर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
इस बीच सपा के आरोपी कार्यकर्ता एसपी से मिले और उन्हें पूरी घटना बताकर एक प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने उन्हें समझा बुझा कर प्रार्थना पत्र लिए बिना ही वापस भेज दिया।
मुकेश ने दवा किया कि उन्होंने सपा नेत्री शशिमा सिंह और नेता भानू गुप्ता के विरुद्ध एफआईआर कराई है हालाँकि पुलिस कि ओर से एफआईआर की पुष्टि नहीं हुई है।
