कन्नौज: अपने नेताओं पर एफआईआर के विरोध मे एसपी से मिले सपाई 

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले के आरोपी सपा नेताओं पर एफआईआर के विरोध में सपाईयों का हुजूम रविवार दोपहर 1:30 बजे पुलिस कार्यालय पहुंच गया। यहां सपा के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात की और हिन्दुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी।

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, जय कुमार तिवारी की अगुवाई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम एसपी ऑफिस पहुंच गया। यहां करीब 30 मिनट तक सपा के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी विनोद कुमार से मुलाकात की।

सपा नेताओं का आरोप है कि हिन्दुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल ने मकरंदनगर तिराहे पर सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे को जाति सूचक गालियां दी थीं। जिससे आक्रोशित होकर शशिमा ने मुकेश पाल को थप्पड़ जड़ दिए।

सपा नेताओं पर एफआईआर का किया गया विरोध।

सपा नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि शशिमा दोहरे की ओर से भी मुकेश पाल पर रिपार्ट दर्ज की जाए। एसपी से मुलाकात कर बाहर निकले तिर्वा विधानसभा से सपा प्रत्याशी रहे अनिल पाल ने बताया कि मुकेश पाल देशबंधु भाजपा नेताओं के इशारे पर समाजवादियों को गाली देने का काम कर रहा है।

भाजपा के लोग उसे मोहरा बनाकर राजनीति

कर रहे है। भाजपा के ऐसे मारीच से पाल समाज के लोगों और समाजवादी पार्टी के लोगो को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहाकि पुलिस अधिकारी मुकेश पाल को पागल बता रहे हैं तो ऐसे पागलों का समय रहते प्रशासन इलाज करवा दे, अन्यथा समाजवादी लोग हर घर में इलाज वाला इंजेक्शन रखेंगे।

इस दौरान सपा नेता पीपी सिंह बघेल, हसीब हसन, बबली गौतम, रजनीकांत यादव, दीपू चौहान, आकाश शाक्य, नेम सिंह, यश दोहरे, नाजिम खां, विवेक पाल, अनुराग पाल, सुनील यादव, अरुण यादव, अजय कश्यप, अवनीश यादव, शाहिद फिरोजाबादी, पप्पू पाल, आनंद बाबू यादव, यशवीर भदौरिया, कल्लू हारून समेत कई लोग मौजूद रहे। यहां सभी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय में जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ गिने-चुने लोगों को ही अंदर जाने दिया। सुरक्षा की दृष्टि से स्वाट टीम समेत काफी फोर्स तैनात रहा।