बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । आज लेखपाल संघ तहसील सदर कन्नौज का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें पुनः शुभम मिश्रा तहसील अध्यक्ष और विशाल चौरसिया तहसील मंत्री पद पर निर्वाचित हुए।अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा व उपमंत्री रितू सिंह निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंकित राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर आनंद शंकर दीक्षित, लेखापरीक्षक पद पर शिवानी सचान निर्विरोध निर्वाचित हुई। तहसील सदर अध्यक्ष शुभम मिश्रा द्वारा बताया गया कि लगातार 7 वर्षो से लेखपाल साथियों द्वारा विश्वास जताते हुए संगठन की कमान पुनः उन्हें सौंपी गयी है।आगे नवनिर्वाचित कार्यकारिणी जिम्मेदारी लेकर सभी लेखपाल साथियों को एकजुट रखते हुए संगठन हित में कार्य किया जायेगा।
