एमएलसी चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल देखने के मामले में दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  एमएलसी चुनाव के दौरान खंड विकास कार्यालय राजेपुर के गेट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मोबाइल देखने के मामले में पुलिस विभाग में बडी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना राजेपुर में तैनात एक उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस विभाग की ओर से दी गयीं जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार व अजय कुमार तथा आरक्षी कुशलपाल सिंह, रविंद्र कुमार, भावना, प्रियंका, दिनेश कुमार और शिवराज सिंह के नाम शामिल हैं। जिसमे शिव राम कों एचएम बनाया गया है, वही महिला आरक्षी भावना कों थाना कम्पिल तबादला हुआ। अन्य कों थाना राजेपुर से हटाकर लाइन हाजिर किया गया है।