सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का सफल आयोजन कर दिखाई हनक

‘‘कार्यक्रम में उठा जवानों के सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा’’
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।
समाजवादी पार्टी ने आवास विकास कॉलोनी स्थित एक महिला डिग्री कॉलेज में,निकट लोहिया अस्पताल के पास, पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने अपनी हनक दिखाई। पूर्व जिला अध्यक्ष 194 विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद से चुनाव लडने की तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के सम्मान, अधिकारों और देश की सीमाओं की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने सैनिकों के हितों की रक्षा करने और उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न किए जाने की मांग की गई।
कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एंव प्रतिनिधि, नगर पंचायत शमशाबाद के अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी रहे। कार्यक्रम का संचालन रामसनेही उर्फ मुन्ना यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त मेजर जनरल जितेंद्र सिंह यादव शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित ऐसे कार्यक्रम वीर जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों में सरकार की ओर से अपेक्षित पारदर्शिता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने सैनिकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजक नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि देश की सीमाओं पर जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देशवासियों की रक्षा करते हैं। ऐसे में सैनिकों के सम्मान, अधिकारों और भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि अल्पकालीन सैन्य सेवा व्यवस्था से सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सैनिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के मुद्दे पर आवाज उठाती रहेगी। सैनिक देश का गौरव हैं और उनके हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अंसारी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केके यादव तथा सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं और ग्लेशियरों में तैनात जवान कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। उनके अधिकारों, सुविधाओं और सम्मान से जुड़े मुद्दों को पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।
समारोह में सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केके यादव, प्रदेश सचिव रामाधार, राजू शर्मा, प्रदीप, शशांक सक्सेना, सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह आजाद, जिला महासचिव बीएएसबी, राकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, जय सिंह साहब, सौरभ कटिहार, आयुष नागेंद्र, अंकेश और यूसुफ अंसारी सहित सपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया।