फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । आलू भाडा अनुदान योजना में किसानों के पंजीकरण, आलू विकास अधिकारी कार्यालय कोल्ड स्टोरेज में आ रही असुविधा,लेटलतीफी को लेकर आज जिलाधिकारी डा अंकुर लाठर से किसान आंदोलन के प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को सम्पूर्ण योजना की समीक्षा करने,खंड विकास अधिकारी कार्यालय में भी वेरीफिकेशन का काम शुरू कराने, शीतगृहो में रिपोर्ट समयबद्ध मंगाने का निर्देश दिया।
किसान आंदोलन के प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार ने जिलाधिकारी को भाड़ा अनुदान योजना में किसानों को आ रही असुविधा से अवगत कराया। उन्होंने योजना के आवेदन का समय बढ़ाने की भी मांग की हैं। श्री कटियार ने कहा कि योजना में पेचीदगियों के कारण किसानों को भारी परेशानी है और बडी संख्या में किसान लाभ से बंचित है। किसानों को लागत मेंहनत जोड कर लाभकारी आलू मूल्य नहीं मिल रहा है। 27 जिलो के किसान बर्बाद हैं। उन्होंने मंडी टैक्स समाप्त करने, आलू नीति बनाने, आलू आधारित उद्योग लगाने की मांग की हैं।
इस अवसर पर किसान आंदोलन के मंडल उपाध्यक्ष अरविंद राजपूत, आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, प्रदेश महामंत्री दीपू राठौर, जिला प्रचार मंत्री रमेश राठौर, प्रवक्ता चतुर्वेदी,वी के गंगवार, जिलाअध्यक्ष हर्ष बावू गंगवार,छोटे छोटे बाथम आदि मौजूद रहे।
अशोक कटियार के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल: किसानों की समस्याओं से अवगत कराया
