नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की चुनावी स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा। शाह ने कहा था कि राज्य में पार्टी की स्थिति अंगद के पैर की तरह मजबूती से जमी हुई है और इसे कोई हिला नहीं सकता। इस टिप्पणी का जवाब देते हुए अखिलेश ने शाह का मज़ाक उड़ाते हुए पूछा कि अगर ज़मीन ही न बचे तो अंगद अपना पैर कहाँ रखेंगे?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रामलीला मैदान में उठ रही आवाज का असर अब बीजेपी पर भी दिखाई देने लगा है। उन्होंने दावा किया कि रैली की घोषणा के बाद उन्हें जानकारी मिली कि बीजेपी के कुछ लोग भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाना चाहते हैं। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि वहां बीजेपी की ओर से यह कहा गया है कि करीब 1.27 करोड़ हिंदू वोट काटे गए हैं। अखिलेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन की आवाज उठने के बाद बीजेपी को भी समझ में आ रहा है कि मतदाता सूची से नाम हटने का असर उसके समर्थकों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने अपने भाषण के अंत में कहा, जिन लोगों ने वोट चोरी की, चंदा चोरी की और चढ़ावा चोरी की, उनका अंत हो जाएगा।
अखिलेश ने दावा किया कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन के बाद बीजेपी को अब यह एहसास हो रहा है कि उसके अपने वोट भी काटे जा रहे हैं। रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि इससे पहले भाजपा ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोट हटा दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन की आवाज़ ने भाजपा को यह एहसास दिला दिया है कि उसके खुद के वोट भी कट रहे हैं। भाजपा के डबल इंजन सरकार वाले नारे पर तंज कसते हुए यादव ने कहा कि काशी की जनता ने इस पार्टी को डबल ज़ीरो दिया है।
ज़मीन ही न बचे तो अंगद अपना पैर कहाँ रखेंगे? अखिलेश का शाह पर तंज
