जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए चार निरीक्षकों के तबादले : कोतवाल फतेहगढ़ विजय सिंह लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश केअनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनात निरीक्षक मुन्नालाल को कोतवाली फतेहगढ़ में निरीक्षक अपराधबनाया गया है। फतेहगढ़ कोतवाली में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात तेज सिंह को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक आलोक दुबे को चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं।