भाई दूज 2026 : 11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभ 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से होगा। इस तिथि की समाप्ति 11 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगी। हिंदू धर्म में त्योहारों की तारीख निर्धारित करने के लिए उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। इस आधार पर भाई दूज का पर्व बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा।
भाई दूज के दिन बहनों के लिए भाई को तिलक करने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस निर्धारित अवधि के दौरान बहनें शुभ विधि-विधान के साथ अपने भाई का तिलक कर सकती हैं और उनकी खुशहाली की कामना कर सकती हैं।